कन्या सुमंगला योजना । Kanya Sumangala Yojana In Hindi

Kanya Sumangala Yojana यह योजना हमारे मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गयी हैं। इस योजना में कन्याओ को सहायता राशि दी जाती हैं। जिससे उनका पालन-पोषण एवं शिक्षा में सहायता हो सके। और वो अपने पैरों पर खड़ी हो सके। Kanya Sumangala Yojana के अंतर्गत बालिकाओ के माता-पिता को एक अवसर मिलता हैं कि वो अपनी बालिकाओ का अच्छे से पालन पोषण कर सके। और उन्हें पढ़ा लिखा कर आत्मनिर्भर बना सके।बालिकाओ को विकास के समुचित अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा “कन्या सुमंगला योजना” प्रारम्भ की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओ के जन्म, टीकाकरण एवं शिक्षा से जुड़े छः चरणों में उन्हें कुल 15,०००/- रुपये प्रदान किये जायेगें।(Kanya Sumangala Yojana)

अनुक्रम

Kanya Sumangala Yojana का उद्देश्य

जैसा की आप सभी जानते है, समाज में प्रचलित कुरीतियां एवं भेद-भाव जैसेः कन्या भ्रूण हत्या, असमान लिंगानुपात, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच जैसी प्रतिकूलताओं के कारण प्रायः बालिकायें/महिलायें अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकार ने कन्या सुमंगला योजना के रूप में नई पहल की जा रही है जो अत्यन्त आवश्यक है।

जरूर पढ़े :- सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में पूरी जानकारी

kanya sumangala yojana by India in hindi

kanya sumangala yojana

कन्या सुमंगला योजना

Kanya Sumangala Yojana इन चरणों में मिलेगी धनराशि

कन्या सुमंगला योजना 6 चरणों में निम्नवत् लागू की जायेगी:-

  1. नवजात बालिकाओं जिनका जन्म 01/04/2019 या उसके पश्चात् हुआ हो, को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
  2. वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिनका एक वर्ष के भीतर सम्पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो तथा उनका जन्म 01/04/2018 से पूर्व न हुआ हो, को रू0 1000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
  3. वो बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रथम कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
  4. वह बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान छठी कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 2000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
  5. वो बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान नवीं कक्षा में प्रवेश लिया हो , को रू0 3000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।
  6. वो सभी बालिकायें सम्मिलित होंगी जिन्होंने 10वीं/12वीं कक्षा उत्तीर्ण करके चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लिया हो , को रू0 5000 एक मुश्त धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा।

जरूर पढ़े :- जन सेवा केंद्र क्या है । जन सेवा केंद्र कैसें खोले।

Kanya Sumangala Yojana के लिए आप की योग्यता

  • लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो तथा उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो, जिसमें राशन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर पहचान पत्र/विद्युत/टेलीफोन का बिल मान्य होगा।
  • लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम रु0-3.00 लाख हो।
  • किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
  • परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों।
  • किसी महिला को द्वितीय प्रसव से जुड़वा बच्चे होने पर तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ अनुमन्य होगा। यदि किसी महिला को पहले प्रसव से बालिका है व द्वितीय प्रसव से दो जुड़वा बालिकायें ही होती हैं तो केवल ऐसी अवस्था में ही तीनों बालिकाओं को लाभ अनुमन्य होगा।
  • यदि किसी परिवार ने अनाथ बालिका को गोद लिया हो, तो परिवार की जैविक संतानों तथा विधिक रूप में गोद ली गयी संतानों को सम्मिलित करते हुये अधिकतम दो बालिकायें इस योजना की लाभार्थी होंगी।

Kanya Sumangala Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण
  • आवेदक व बालिका का नवीनतम संयुक्त फोटो
  • अभिभावक पहचान पत्र
  • अधिवास प्रमाण पत्र

कन्या सुमंगला योजना किसको नहीं मिलेगा लाभ

  • यह योजना केवल उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए हैं अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी नहीं हैं तो आप को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम रु0-3.00 लाख होनी चाहिए। अगर इससे अधिक है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।

योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

कन्या सुमंगला योजना योजना में आवेदन करने के लिए आप https://mksy.up.gov.in की वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहली बार आपको अपना अकाउंट Create करना होता हैं। दूसरी बार लॉगिन करने के लिए आपको अपने यूजर ID और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *